व्हीआईएसएम ग्रुप ऑफ स्ट्डीज में आयोजित गणेश उत्सव का आज विधि-विधानपूर्वक समापन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में स्थित गुरुबक्श सिंह सभागार में भगवान श्री गणेश की विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया। समापन अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों, शिक्षकों, स्टाफ सदस्यों, हाॅस्पिटल के डाॅक्टर्स, नर्सिंग स्टाॅफ एवं विद्यार्थियों ने श्रद्धापूर्वक भगवान श्री गणेश का पूजन किया तथा हवन में आहुति देकर सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस मौके पर पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। पूजन एवं हवन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें व्हीआईएसएम ग्रुप के सभी स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने प्रसादी ग्रहण की। गणेश उत्सव के दौरान विद्यार्थियों द्वारा की गई सजावट एवं विभिन्न गतिविधियों ने भी उत्सव को विशेष बनाया। इस पूरे उत्सव के दौरान छात्रावास के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिदिन विभिन्न प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर ने कहा कि “गणेश उत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह हमें एकता, अनुशासन, सकारात्मक सोच और आपसी सहयोग का संदेश भी देता है। विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश से हम सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता की कामना करते हैं। व्हीआईएसएम परिवार में इस प्रकार के आयोजन के पीछे विद्यार्थियों को हमारी भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। इस मौके पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह, सहित समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्यगण व स्टाॅफ मौजूद रहें।